राजनांदगांव…बसंतपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर चौक में ट्रक के नीचे आई मोटरसायकल ।मोटरसायकल में 3 युवक थे सवार ,एक कि घटना स्थल पर ही हुई मौत , दो घायल।
update
राजनांदगांव .शहर के इंदिरा नगर चौक के पास एक मोटर सायकल खड़ी पिकअप में जा घुसी बाईक सवार एक युवक की मौत हो गई है वहीं दो युवकों को गंभीर चोट आयी है जिनका उपचार पेण्ड्री मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया जा रहा है. बसंतपुर पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मोटर सायकल में सवार होकर रामनगर निवासी नरेश यादव उम्र 37 साल, शिवा यादव उम्र 26 साल तथा बिट्टू रजक उम्र 25 साल हल्दी वार्ड एक निजी काम से गए हुए थे. दोपहर ढाई बजे के आसपास वापसी के दौरान इंदिरा चौक के पास मेटाडोर को ओवरटेक करते हुए सड़क पर खड़ी पिकअप वाहन में मोटर सायकल जा घुसी. मोटर सायकल में सवार नरेश यादव उम्र 37 साल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मोटर सायकल में सवार बिट्टू रजक के सिर सहित हाथ-पांव में काफी चोंटे आयी है. उसकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है. इस दुर्घटना में शिवा यादव को भी चोंटे लगी है. दोनों घायलों का उपचार पेण्ड्री मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया जा रहा है. पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर घटना को जांच में ले लिया है.