राज्‍य

सीकर के खाटूश्यामजी मेले में भगदड़, तीन महिला श्रद्धालु की मौत

सीकर के खाटूश्यामजी मेले में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। मंदिर के कपाट बंद होने के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई। जिससे तीन महिला की मौत हो गई।

सीकर जिले की खाटूश्यामजी मेले में बड़ा हादसा हो गया। खाटूश्यामजी में सोमवार सुबह भगदड़ मच गई। जिससे तीन महिलाओं की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार खाटूश्यामजी में सुबह चार बजे भगदड़ मची। मंदिर के पट बंद किया गया। इसी दौरान भीड़ बेकाबू हो गई और लोगों ने धक्का-मुक्की करना शुरू कर दिया। जिसमें तीन महिलाओं की मौत हो गई। वहीं भगदड़ में तीन लोग जख्मी हो गए हैं। इस हादसे में घायल दो लोगों को जयपुर रेफर किया गया है। वहीं एक का खाटूश्यामजी सीएचसी में इलाज चल रहा है। मृतक महिलाओं में एक हरियाणा के एक हिसार की थी। जबकि दो अन्य की पहचान नहीं हो सकी।बता दें कि खाटूश्यामजी में पुत्रदा एकादशी पर मासिक मेला लगता है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ते हैं। ऐसे में रविवार देर रात को दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटने लगे। इसी दौरान आरती के लिए जब मंदिर के पद बंद किए गए तो पट के पास दबाव बढ़ गया और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। भगदड़ मचने के कारण तीन महिला श्रद्धालु की जान चली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *