ग्राम बुची भरदा में लायंस क्लब ऑफ नांदगांव द्वारा ग्राम बुची भरदा (सुरगी) में वृहत् पैमाने पर वृक्षारोपण किया गया। 7 अगस्त को ग्राम बुची भरदा के योगेश गुप्ता के फार्म हाउस में विभिन्न किस्मों के 150 पौधे लगाए गए। वृक्षारोपण कार्यक्रम में ग्रामवासियों का भरपूर सहयोग मिला। लायंस क्लब के अध्यक्ष ललित भंसाली ने पौधे लगाने से मानव जीवन में उसके क्या फायदे मिलते हैं, के संबंध में विचार रखे।

लायन आनंद वर्गिस, लायन अशोक कोटडिया, लायन राजेश कोटडिया, लायन दिलीप खंडेलवाल, लायन योगेश गुप्ता पौधे लगाकर कार्यक्रम को मूर्तरूप प्रदान किये। इसी कड़ी में ग्राम बुची भरदा में लायंस क्लब द्वारा 8 अगस्त सोमवार को नि:शुल्क दंत परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सभी ग्रामवासियों से अपील की गई है कि दंत शिविर में भाग लेकर अपने दांतो का परीक्षण करवा कर उपचार करें। शिविर में छत्तीसगढ़ डेंटल कॉलेज के दंत विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे। उक्त जानकारी लायंस जनसंपर्क अधिकारी अशोक श्रीवास्तव ने दी।