० राजेश श्यामकर व सरोजनी बंजारे ने लिया रस्साकशी में भाग
राजनांदगांव। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-8 के जिला पंचायत सदस्य व भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश श्यामकर ने बताया कि ग्राम शिकारीटोला में आखरी सावन सोमवारी को लेकर महिलाओं के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला मोर्चा के द्वारा महिलाओं के लिए रस्साकशी और कुर्सी दौड़ का कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें जिला पंचायत सदस्य राजेश श्यामकर और पूर्व विधायक सरोजनी बंजारे ने रस्साकशी में भाग लिया।
श्री श्यामकर ने आगे बताया कि सावन के सोमवार का बहुत अधिक महत्व होता है। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। सोमवार का व्रत करने से भगवान शंकर की विशेष कृपा प्राप्त होती है। सावन का महीना भगवान शिव को अतिप्रिय होता है, जिस वजह से इस माह के सोमवार का महत्व सबसे अधिक होता है। ग्राम शिकारीटोला में आखरी सावन सोमवारी में महिलाओं ने शिव जी का पूजा अर्चना कर कार्यक्रम में भाग लिया। उक्त कार्यक्रम में रस्साकशी और कुर्सी दौड़ में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तत्पश्चात महिलाओं व पुरुषों के लिए खाने का भी व्यवस्था किया गया था।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य राजेश श्यामकर, डोंगरगढ़ के पूर्व विधायक सरोजनी बंजारे, घुमका मंडल अध्यक्ष जागेश्वर साहू, महेश यादव, निर्मल सिंह वर्मा, परदेसी सोनबोईर, नरेंद्र वर्मा, राकेश साहू, ललित साहू, सूरज कोसरे, विनोद बारले, चुन्नू लाल सिन्हा, भुवनेश्वरी, तारा, रामेश्वरी, संतोषी, नगीना, हेमा वर्मा, जयश्री, विमला, नीता, बसंती, तमेश्वरी, खिलेश्वरी साहू, संगीता यादव, नूतन साहू, महेश्वरी साहू, शांति निर्मलकार, फुलेश्वरी, साकलेश्वरी साहू, शारदा साहू, दीपक भाई, किरण बारले, सुनिता साहू, मीरा साहू, भुनेश्वरी साहू, महेश्वरी साहू, शांति निर्मलकार, फुलेश्वरी साहू, शारदा साहू, दीपक बाई, किरण बारले, सुनीता साहू, मीरा साहू, भुनेश्वरी साहू सहित ग्रामीण के महिला व पुरुष मुख्य रूप से उपस्थित थे।