➡️ मुख्य अतिथि होगें प्रदेश के आबकारी और उद्योग मंत्री कवासी लखमा
राजनांदगांव। रैलिज मोटो प्राईवेज लिमिटेड घोरधा राजनांदगांव में 23 अगस्त मंगलवार को सुबह 11:00 बजे छत्तीसगढ़ का पहला इलेक्ट्रिक टू व्हीलर मैन्यूफैक्चरिंग युनिट प्लांट का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के आबकारी और उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा की उपस्थिति में उक्त आयोजन संपन्न किया जायेगा।
बता दे कि यह पहला आयोजन है जहां प्रदेश का पहला इलेक्ट्रीक टू व्हीलर मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट का भव्य शुभांरभ होने जा रहा है।
उक्त आयोजन में मुख्य रूप से डोगरगांव विधायक दलेश्वर साहू , मानपुर मोहला विधायक इन्द्रशाह मंडावी , युवा आयोग अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार , महापौर हेमा देशमुख, आई बी गु्रप के चेयरमैन बहादुर अली, राजनांदगांव प्रेस क्लब के अध्यक्ष सचिन अग्रहरि की उपस्थिति में उक्त आयोजन संपन्न होगा।