राजनांदगांव। शहर सहित जिले में पिछले कुछ दिनों में लगाता बारिश होने की वजह से किसानों की फसल बर्बाद हुई। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 08 के जिला पंचायत सदस्य व संचार सकर्म विभाग के सभापति अशोक देवांगन ने कहा कि पिछले कुछ दिन पहले तीन से चार दिनों तक लगातार बारिश से नदियों में मोहारा नदी और शिवनाथ नदी में बाढ़ आने से किसानों की फसल पूरी तरह नुकसान होने के कारण राज्य सरकार किसानों को तत्काल मुवावजा दे। जिले में तेज बारिश के कारण बांध का गेट खोला गया। जिसमें सूखा नाला, घुमरिया बैराज व मोगरा बैराज तीनों का गेट खोलने में पानी उफान होने के कारण किसानों का धान फसल और बाड़ियों में लगे हरी सब्जी बर्बाद हो गए हैं, अब किसानों को नया फसल लगाने के लिए समय भी नहीं है।
श्री देवांगन ने आगे कहा कि नदियों से लगे गांव तेज बारिश और बांध खोलने से खेतों में पानी भर जाने से किसानों के फसल बर्बाद होने में मुख्य गांव इस प्रकार से है सिंगदई, मोहारा, हल्दी, मोहड़, भंवरमरा, भर्रेगांव, मोखला, बाकल, जंगलेसर, खुटेरी, रवेली, खैरा, पर्रीखुर्द, धामनसरा, पर्री, कुसमी, पनेका आदि गांव शामिल है। धान की फसल नुकसान बहुत चिंतित है, जिसको लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कृषि मंत्री रविंद्र चौबे व कलेक्टर को पत्र लिखकर अवगत कराया गया है कि किसानों की फसल नुकसान का मुआवजा राशि किसानों को तत्काल दें।