राजनांदगांव। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने प्रेस जारी करते हुए विनम्र निवेदन किया है कि गणेश जी हमारे प्रथम आराध्य देव हैं, जिसके बिना हिन्दू धर्म में पूजा-अर्चना प्रारंभ नहीं होता। कुछ वर्षों से देखा जा रहा है कि अनर्गल मूर्तियां बनाई जा रही है। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला संयोजक सुनील सेन ने आपत्ति जताते हुए शासन व जिला प्रशासन को अवगत कराते हुये इस मूर्तियों पर कड़ी कार्यवाही करने की अपील की है। श्रीगणेश चतुर्थी पर्व पर गणपति जी की पारंपरिक मूर्तियां खरीदे एवं मूर्तिकार भी निर्माण करें, जिसमें गणेश जी के मूल स्वरूप की प्रतिकृति, हो, रिद्धि सिद्धि विद्यमान हो और हिंदू भाईयों से अपील की है कि सनातन धर्म की रक्षा करते हुऐ प्रतिमा की मूल स्वरूप की मूर्ति ही स्थापित करें। बजरंग दल राजनांदगांव जिला संयोजक ने बताया कि वर्षों से मूर्तियों एवं पंडालों की चेकिंग की जा रही है। कई बार बजरंग दल को हास्य स्थिति में गणेश जी पाए गए है, जिसमें बाहुबली गणेश, सेल्फी लेते हुए, स्कूटर चलाते हुए, ऑटो चलाते हुए, बॉडी बिल्डर सिक्स पैक या अन्य किसी प्रकार के स्वरूप जिसमें मूल रूप नष्ट किया जा रहा हो, ऐसे स्वरूप के गणेश जी बिठाने का कोई औचित्य नहीं है, यहां सनातन धर्म की हसीं उड़ाई जा रही है, यहां संगठन अपनी कार्यवाही करने को बाध्य है। हिंदू समाज के प्रत्येक परिवार से निवेदन है कि समझदारी का परिचय देते हुए और सही स्वरूप वाले गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना करें।
जिला सहसंयोजक राहुल मिश्रा ने सम्पूर्ण गणेश पक्ष में पंडाल पर या विसर्जन के समय किसी तरह की अभद्र गाने ना चलाए जाने की अपील करते हुए ध्यान रखें, समय-समय पर संगठन द्वारा पंडालों की चेकिंग एवं विसर्जन पर निगरानी रखी जाएगी। मूर्तियों की स्थापना पूजन विसर्जन पर पूर्ण अनुशासन रखने की बात कही है