आज एनएसयूआई प्रदेश संयुक्त महासचिव राजा यादव के नेतृत्व मैं अश्विनी वैष्णव रेल मंत्री का पुतला दहन किया गया
एनएसयूआई प्रदेश संयुक्त महासचिव राजा यादव ने बताया कि कि प्रदेश में 50 से ज्यादा ट्रेने निरस्त कर दी गई है सीनियर सिटीजन को दी जाने वाली राहत भी बंद कर दी गई है 3 साल से अधिक उम्र के बच्चों का भी हॉफ की जगह फुल टिकट लिया जा रहा है जिसके विरोध में आज रेल मंत्री का पुतला दहन किया गया और रेल मंत्री मुर्दाबाद, नरेन्द्र मोदी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए।।
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अमर झा ने बताया कि भारतीय रेलवे लापरवाह बेपरवाह हो गई है ना उनको छात्रों की चिंता है ना ही आम नागरिक की चिंता है और जो ट्रेन चल रही है वहां भी समय से 5से 10 घंटे देरी से चल रही है तथा कभी भी अचानक से ट्रेनें रद्द हो जा रही है जिससे आम नागरिकों को बहुत अधिक कठनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

एनएसयूआई छात्र नेता उज्जवल निर्मलकर एवं शुभम प्रजापति ने कहा कि एनएसयूआई की मांगों को रेलवे मंत्री के द्वारा जल्द से जल्द पूरा किया जाना चाहिए जिससे कि छात्रों को एवं नागरिक को असुविधा ना हो ।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से एनएसयूआई प्रदेश संयुक्त महासचिव राजा यादव एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अमर झा, सोशल मीडिया विधानसभा आईटी सेल अध्यक्ष हर्ष साहू, आदित्य वैष्णव, टिकेश दशहरे उज्जवल निर्मलकर, साहिल वर्मा, युगल साहू, शुभम प्रजापति, मिथिलेश चंदेल रोहन कुंजाम दीपक बंजारे विष्णु, संजय,शुभम सोनवाने, अभिजीत साहू , संजय सिन्हा आयुष साहू सतीश जैन आदित्य सिन्हा संतोष नेताम एवं NSUI के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।।।