० अल्प संख्यक विभाग अपनी अहम भूमिका निभाते हुए जिले में कार्य कर रहा है : जितेन्द्र मुदलियार
० जिला कांग्रेस अल्प संख्यक विभाग का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न
राजनांदगांव। छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्प संख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन का शहर में प्रथम आगमन पर उनका भव्य स्वागत जिला अल्प संख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष राजिक सोलंकी के नेतृत्व में जगह जगह किया गया। इस अवसर पर छग युवा आयेाग के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार के मार्गदर्शन में पोस्ट ऑफिस चौक स्थित शहीद उदय मुदलियार की प्रतिमा के पास बड़ी संख्या में उपस्थित अल्प संख्यक विभाग के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत करने के पश्चाम श्री मेमन ने शहीद उदय मुदलियार एवं अल्लानुर भिंडसरा के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
अल्प संख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष राजिक सोलंकी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन का भव्य कार्यक्रम जिला अल्प संख्यक विभाग द्वारा स्थानीय सभागृह म्युनिस्पल स्कूल में कार्यकर्ता सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विशेष रूप से श्री मेमन के साथ साथ छग युवा आयोग के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, महापौर हेमा देशमुख तथा शहर अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा के सानिध्य में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें श्री मेमन का भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री मेमन ने अपने संबोधन में कहा कि अल्प संख्यक विभाग का एक एक कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर एकजुटता के साथ जिले में कार्य कर रहा है। बुथ की मजबूती के लिए अल्प संख्यक विभाग के कार्यकर्ता एकजुटता के साथ कार्य करेंगे। अब की बार 80 का नारा देते हुए श्री मेमन ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छग चहूमुखी विकास की ओर अग्रसर है। उनके जनहित के कार्यक्रम के साथ साथ उनके बताए विकासोन्मुखी कार्यक्रम को बताकर कार्यकर्ता मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहे है। मेरा यह प्रथम दौरा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बुथ स्तर की तैयारी और मजबूती के लिए पूरे प्रदेश में दौरा कर रहा है। राजनंादगांव जिला अल्प संख्यक विभाग द्वारा जो आज स्वागत किया गया, इससे मैं अभिभूत होकर कार्यकर्ताओं के लिए मैं एक नया संदेश लेकर आया हूं। आने वाले चुनाव में अल्प संख्यक विभाग का एक एक कार्यकर्ता पूरी मुस्तैदी के साथ कांग्रेस को जीताने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि राजनंादगांव जिला अल्प संख्यक विभाग एकजुटता के साथ अपनी महती भूमिका निभा रहा है।
इस अवसर पर छग युवा आयेाग के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार ने कहा कि अल्प संख्यकों के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश अध्यक्ष अमिन मेमन को एक बहुत बड़ी जवाबदारी सौंपकर अल्प संख्यकों के हितों के लिए कार्य करने की महती जवाबदारी सौंपी है। उन्होंने आह्वान किया कि जिस तरह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिन रात प्रदेश की सेवा में एकजुटता के साथ कार्य कर रहे है, उसी तरह अल्प संख्यक विभाग भी राजनंादगांव में अपनी अहम भूमिका निभाते हुए जिले में कार्य कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आने वाले चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष अमिन मेमन एवं राजनंादगांव जिला अल्प संख्यक विभाग द्वारा बूथ स्तर पर एकजुटता के साथ अगले चुनाव में तैयारी के साथ चुनावी समय में उतरेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम में कौन बनेगा करोड़पति के हॉटसीट पर पहंुची शहर की कोमल गुप्ता को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस अल्प संख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष राजिक सोलंकी ने आह्वान किया गया के प्रदेश अध्यक्ष श्री मेमन के नेतृत्व में अल्प संख्यक विभाग मुस्तैदी और सक्रियता के साथ जिला स्तर पर कार्य करते रहेंगे। उन्होंने उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपने हमारा उत्साहवर्धन करने का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर श्रीमती हेमा देशमुख, शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष चेतन भानुशाली, डा. आफताब आलम, एनी माखीजा, सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में अल्प संख्यक विभाग के शहर सहित जिलेभर के कार्यकर्ता उपस्थित थे।