राजनांदगांव। जिले की प्रतिष्ठित शाला गायत्री विद्यापीठ में भगवान गणेश की स्थापना धूमधाम से की गई। प्रार्थना सभागार में स्थापित गणेश की प्रतिदिन प्रार्थना के पश्चात् शाला के विद्यार्थियों द्वारा पूजा-अर्चना की जाती है, जहां सभी उत्साहपूर्वक भाग लेकर भगवान गणेश से सद्बुद्धि, विवेक की कामना करते हैं। यहां प्रतिदिन संपूर्ण वातावरण भक्तिमय एवं शांति प्रदान करने वाला होता है।
शाला की प्राचार्य श्रीमती वत्सला अय्यर के मार्गदर्शन में प्रतिदिन पूजन-आरती का क्रम हर्षोल्लास से संपन्न किया जा रहा है, जहां विद्यार्थी सभी से आशीर्वाद लेकर प्रसन्नता व्यक्त करते है। आयोजन में सभी शिक्षकवृंद भी शामिल होकर इसका लाभ ले रहे हैं। साथ ही साथ शाला प्रबंधन के अध्यक्ष श्री नंदकिशोर सुरजन, उपाध्यक्ष श्रीमती संध्यादेवी सिंघल, सचिव श्री हरीश गांधी, मुख्य प्रबंध ट्रस्टी श्री सूर्यकांत जी चितलांग्या, प्राचार्य श्रीमती वत्सला अय्यर, उपप्राचार्य श्रीमती रश्मि ठाकुर ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को गणेश पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए इस पर्व की गरिमा व महत्ता को बनाए रखने अपील की है। उक्त जानकारी शाला की व्याख्याता श्रीमती उषा झा ने दी।