रायपुर,जल संसाधन विभाग मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जांजगीर-चांपा जिला स्थित हसदेव बांगो परियोजना की सोठी वितरक नहर के आरडी 1100 मीटर से 1400 मीटर के मध्य सुरक्षा वॉल का निर्माण एवं लाईनिंग तथा अफरीद वितरक नहर में लाईनिंग कार्य के लिए 3 करोड़ 47 लाख 12 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता मिनीमाता बांगो परियोजना बिलासपुर को प्रदान की गई है। उक्त दोनों वितरक में प्रस्तावित कार्य को कराए जाने से इसकी सिंचाई क्षमता में 554 हेक्टेयर की कमी को पूरा करने के साथ ही कुल 2058 हेक्टेयेर में सिंचाई के लिए जलापूर्ति हो सकेगी।