राजनांदगांव . संस्कारधानी की उत्कृष्ठ कोचिंग संस्थान केमेस्ट्री पॉइंट में वार्षिक छात्र सम्मेलन गाँधी चौक स्थित रामायण सभागार में आयोजित किया गया जिसका थीम “आधुनिक युग मे छात्र”रखा गया था।केमेस्ट्री पॉइंट के संस्थापक व संचालक लिकेश्वर सिन्हा ने बताया कि यह अपने आप में अद्वितीय आयोजन रहा जिसमें छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों के विषय विशेषज्ञों को सुनने को मिला।

मुख्य वक्ता शिक्षाविद डॉ. सुरेश कुमार पटेल,प्राध्यापक भौतिकी व जिला संगठक एन एस एस थे।उन्होंने वर्तमान समय में छात्रों के बुद्धि स्तर पर चिंतन किया और दिनचर्या तथा अध्ययन हेतु समय सारिणी की आवश्यकता पर जोर दिया।उन्होंने छात्रों को व्यवहारिक होने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वेसलियन स्कूल के प्राचार्य संजय गार्डिया ने बुद्धि व समझ में अंतर को स्पष्ट किया।उन्होंने सफलता का मंत्र निरन्तर निष्ठापूर्वक मेहनत को बताया।
विशिष्ट अतिथि छात्र युवा मंच के संयोजक नागेश यदु ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें स्वयं के साथ समाज और राष्ट्र के लिए सोंचने की आवश्यकता है ।आज देश के मरने की नही कुछ करने की आवश्यकता है।उन्होंने छात्रों में देशप्रेम की भावना जागृत किया।
अधिवक्ता प्रशांत गुप्ता व युवा व्यवसायी प्रियंक सोनी ने भी अपने विचार व्यक्त कर छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
इस महत्वपूर्ण छात्र सम्मेलन से केमेस्ट्री पॉइंट के बी.एससी.ग्रुप के समस्त विद्यार्थी लाभान्वित हुए।छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये
संस्था के सह संचालक दुर्गेश सिन्हा ने आभार व्यक्त किया और बताया कि यह आयोजन कोचिंग संस्था के छात्रों को नई दिशा प्रदान करेगा।