ऽ आरोपी से घटना में प्रयुक्त फॉर्च्यूनर कार क्रमांक HR-36T 6577 तथा मारूति शिप्ट डिजायर CG-08-S 9786 पुलिस द्वारा जप्ती की गईऽ आरोपी 01.मोहिन खान पिता अमीन खान उम्र 23 साल साकिन ग्राम खपरीखुर्द थाना ठेलकाडीह जिला खैरागढ-गंडई-छुईखदान ऽ आरोपी 02.संतोष यादव पिता भगवान दास यादव उम्र 32 साल साकिन गायत्री कालोनी वार्ड नंबर 19 थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव
दिनांक 15.09.2022 को पीड़िता द्वारा थाना बसंतपुर में लिखित शिकायत रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 14.09.2022 को रात्रि करीब 11ः30 बजे इसके घर के सामने से आरोपी मोहिन खान इसे फॉर्च्यूनर कार में जबरन उठाकर, अपहरण कर छेड़छाड़ करते विरोध करने पर मारपीट करते धमकी देते पीड़िता का अपहरण कर जबरन ले गया था। कमला कालेज के पास दूसरी डिजायर कार में उतारकर जबरन घसीटकर बैठाकर षिक्षक नगर अपनी किराये के मकान में ले जा रहा था कि मकान मालिक तथा अन्य को घटना की जानकारी होने पर पीड़िता की मदद किये। रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 653/2022 धारा- 365, 366, 354, 354(क),(1)( ii), 342, 323, 506 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों की पतासाजी थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा उच्च अधिकारियां के मार्गदर्शन प्राप्त कर महिला संबधी अपराधों को संवेदनशीलता से लेते श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संजय महादेवा, नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री गौरव राय के मार्गदर्शन में टीम बनाकर तत्काल आरोपियों की पतासाजी की गई। आरोपी मोहिन खान को उसके घर खपरीखुर्द से गिरफ्तार किया गया। अन्य आरोपी संतोष यादव को गायत्री कालोनी से गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त फॉर्च्यूनर कार क्रमांक HR-36T 6577 तथा मारूति शिप्ट डिजायर CG-08-S 9786 पुलिस द्वारा जप्ती की गई तथा उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सी.आर. चन्द्रा, उप निरीक्षक हरिश्चन्द्र मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक महेन्द्र यादव, प्र0आर0 जयहिन्द चौबे, महिला प्र0आर0 मेनका साहू, महिला आरक्षक ममता टोप्पो, आरक्षक देवेन्द्र पाल, कमल यादव, अजमेर खान, प्रवीण मेश्राम, विभाष राजपूत की भूमिका सराहनीय रही।