राजनांदगांव – छत्तीसगढ़ कलमकार मंच भिलाई द्वारा निर्मल ज्ञान मंदिर, नेहरू नगर में साकेत साहित्य परिषद सुरगी के महत्व पूर्ण स्तंभ रहे, बहुमुखी प्रतिभा के धनी स्व. नंद कुमार साहू साकेत को डॉ. नीलमणि कुंवर दादर की स्मृति में संगवारी सम्मान प्रदान किया गया. उनकी धर्मपत्नी श्रीमती लता साहू जी ने जब यह सम्मान ग्रहण किया तो माहौल बहुत गमगीन हो गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव जी के प्रतिनिधि के रूप में गिरवर बंटी साहू सभापति उपस्थित थे, अध्यक्षता डॉ डीपी देशमुख (अध्यक्ष कला परंपरा), रंजन सार्वा (संस्थापक छत्तीसगढ़ कलमकार मंच) ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती संतोष झांझी (कवयित्री एवं छालीवुड अभिनेत्री), डॉ दुलारी चंद्राकर, पार्षद रमा साहू, नोमिन बसंत साहू, आत्मा राम साहू, दलजीत सिंह साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ नीलमणि कुंवर दादर चिवरी धमतरी के सम्पूर्ण जीवन चरित्र को एलईडी टीवी के माध्यम से दिखाया गया। संगवारी सम्मान के अंतर्गत मानस मर्मज्ञ दीन दयाल साहू चिंवरी को भी छत्तीसगढ़ कलमकार मंच ने सम्मानित किया।

ओमप्रकाश साहू अंकुर ने श्रद्धेय नंद कुमार साहू का जीवन परिचय प्रस्तुत किया.इस दौरान छत्तीसगढ़ कलमकार मंच भिलाई के अध्यक्ष इन्द्रजीत दादर, महासचिव हर्ष देव साहू, घनश्याम सोनी, साकेत साहित्य परिषद सुरगी से अध्यक्ष लखन लाल साहू लहर, सचिव कुलेश्वर दास साहू, पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू अंकुर, सक्रिय सदस्य राजकुमार चौधरी रौना, फकीर प्रसाद साहू फक्कड़, शुचिभवि, अरूणा, राजकुमारी, सरोजनी दादर, विजय कुमार, ओमवीर कर्ण, मोहतरम जावेद, शेख निजाम राही, श्रीमती सीमा साहू (कार्यालय सचिव कलमकार मंच, संवाददाता लोककला दर्पण), श्रीमती कौशल्या साहू, श्रीमती निर्मला साहू, श्रीमती राधा साहू सहित बड़ी संख्या में रचनाकारों की उपस्थिति रही. उक्त कार्यक्रम में स्वागत भाषण इंद्रजीत दादर निशाचर ने प्रस्तुत किया एवं कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय महासचिव हर्षदेव साहू ने किया।