परिजनों ने गलत इलाज और लापरवाही से मौत होना बताया
राजनांदगांव //मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मोहला मानपुर जिले की आदिवासी बालिका की मौत होने की घटना का मामला सामने आया है खड़गांव थाना अंतर्गत ग्राम ढोढरी की 17 वर्षीया बालिका महिमा नेताम का ईलाज मेडिकल कॉलेज में विगत 19 दिनों से जारी था बालिका की इलाज के दौरान मौत आईसीयू के बेड क्रमांक 7 में होना बताया जा रहा है।
महिमा के पिता बीरबल सिंह नेताम ने बताया कि बालिका का इलाज जारी था जिसमें डॉक्टरों की लापरवाही के चलते मौत होने का सीधा आरोप मेडिकल कॉलेज के इलाज कर रहे डॉक्टरों पर लगाया है।
पीड़ा व्यक्त करते हुए महिमा के पिता बीरबल ने यह भी बताया कि बच्ची के पेट और कमर और सर में दर्द था लगभग सभी परीक्षण कराने के पश्चात डॉक्टरों ने कोई भी परीक्षण में बीमारी का होना नहीं बताया अगर सर बेहतर इलाज करते डॉक्टर बेहतर इलाज करते तो बेटी महिमा की जान बच जाने की उम्मीद बताई। पिता बीरबल ने यह भी बताया की अस्पताल में लापरवाही का आलम है और यह घटना किसी और के साथ ना हो जिसके लिए इस मामले की जांच किए जाने की आवश्यकता है।