राजनांदगांव. 24 सितंबर। शिवनाथ नदी के मोहारा तट पर शनिवार को एक युवक की लाश मिली है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या से जुड़ा है। फिलहाल पुलिस के द्वारा हत्या के अलावा अन्य बिन्दुओं पर भी जांच में जुटी है। युवक की शिनाख्ती हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार शहर के मोतीपुर के 19 साल के गोविंदा सौदागर के रूप में मृतक की पहचान हुई है। एक जानकारी के मुताबिक कल देर रात को अचानक मृतक घर से नदारद हो गया। आज सुबह उसकी मोहारा तट के मेला मैदान में उसका शव मिला।

मोतीपुर में युवक की हत्या का मामला सामने आया है मिली जानकारी के अनुसार युवका का नाम गोंविंदा बताया जा रहा, युवक की शहर मोहारा स्थित शिवनाथ नदी में मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। उक्त सम्पूर्ण मामले को पुलिस ने हत्या और अन्य बिन्दुओं को जांच में शामिल किया गया है।
