जशपुर मुनादी।।झारखण्ड की सीमा से लगे लोदाम में एक युवक ने पेंड पर फाँसी लगाकर जान दे दी ।युवक पौड़ी गाँव का रहने वाला है।मृतक का नाम बाँधनु राम उम्र 33 वर्ष बताया जा रहा है ।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है।अभी तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।बताया जाता है कि मृतक के पिता ने भी 3 साल पहले इसी तरह फांसी लगाकर जान दे दी थी।