रायपुर, 03 अक्टूबर 2022
छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सिमगा विकासखण्ड अंतर्गत टीथीडीह जलाशय योजना का जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग के लिए 1 करोड़ 76 लाख 53 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार रायपुर को प्रदान की गई है। उक्त कार्य को कराए जाने से इस योजना की रूपांकित सिंचाई क्षमता में 63 हेक्टेयर की कमी को पूरा करने के साथ ही कुल 240 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए जलापूर्ति हो सकेगी।