उत्तर बस्तर कांकेर 12 अक्टूबर 2022कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने ग्राम पटौद के महिला स्व-सहायता समूह से चर्चा करते हुए समूह के सदस्यों द्वारा की जाने वाली आर्थिक गतिविधियों को जानकारी ली तथा उन्हें अधिक आमदनी वाले व्यवसाय करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि जिन चीजों की आपूर्ति कम और मांग ज्यादा है, ऐसे चीजों का व्यवसाय करना चाहिए, इससे सामग्री भी जल्दी बिकता है और आमदनी भी ज्यादा होती है। स्व-सहायता समूह के सदस्यों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि समूह की सभी महिलाएं कुछ न कुछ व्यवसाय अथवा गतिविधियां अवष्य करें, इससे उन्हें आमदनी प्राप्त होगी और परिवार भी सुखी रहेगा। जय अम्बे महिला स्व सहायता समूह के सदस्य श्रीमती विजय लक्ष्मी निषाद ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके द्वारा किराना दुकान संचालित किया जाता है, जिससे प्रतिमाह लगभग 20 हजार रूपये की आमदनी हो जाती है। समूह के अन्य महिलाओं द्वारा कपड़ा सिलाई, किराना दुकान, कृषि इत्यादि गतिविधियां संचालित करने की जानकारी दी गई। कलेक्टर ने बिहान के बैंक सखियों से भी चर्चा किया और उनके द्वारा की जा रही लेनदेन की जानकारी ली गई। चर्चा के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल और जनपद पंचायत कांकेर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अश्वनी यादव भी मौजूद थे।