भिलाई- पुलिस विभाग के आरक्षक के निवास मे ED के अधिकारी पहुंचे है। ED अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में अर्ध सैनिक बल CRPF के जवान भी मोजूद है।ED के अफसरों ने पुलिस विभाग में आरक्षक के घर दबिश दी। शाम में अमित के घर ED के अफसर चार वाहनों से पहुंचे। ED के 15 से अधिक अधिकारी शांतिनगर क्षेत्र के कृपाल नगर स्थित आरक्षक अमित दुबे के घर पहुच कर आरक्षक अमित दुबे और उनके परिजनों से पूछताछ कर रहे है। आरक्षक के घर मे किसी को भी आने-जाने नहीं दिया जा रहा है.