धमतरी जिला

धमतरी: विधानसभा उपाध्यक्ष श्री मनोज मंडावी का धमतरी के निजी अस्पताल में निधन

कलेक्टर श्री एल्मा ने जताया गहरा शोक

धमतरी, 16 अक्टूबर 2022

छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री मनोज मंडावी का आज सुबह हृदयगति रुक जाने से मृत्यु हो गई। श्री मंडावी को आज तड़के धमतरी के एक निजी अस्पताल में उपचार हेतु लाया गया, जहां पर उन्हें मृत घोषित किया गया। उनके निधन पर कलेक्टर श्री पी एस एल्मा ने संवेदना प्रकट करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया। कलेक्टर ने बताया कि स्वर्गीय श्री मंडावी का धमतरी जिले से विशेष लगाव था। नगरी के ग्राम कोटाभर्री में स्थित कोटेश्वर महादेव मंदिर को आस्था केन्द्र के तौर पर विकसित करने में उनका विशेष योगदान रहा। उल्लेखनीय है कि श्री मंडावी के गृहग्राम नथिया नवागांव (जिला कांकेर) स्थित उनके निज निवास में आज उन्हें तड़के हृदयाघात हुआ, जिसके तत्काल बाद धमतरी के मसीही अस्पताल में लाया गया। यहां पर स्वास्थ्य परीक्षण के बाद वरिष्ठ चिकिसकों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आज सुबह 8ः45 बजे उनकी पार्थिव देह को अंतिम संस्कार के लिए गृहग्राम ले जाया गया।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *