मृतक हवलदार विजय खलखो CAF की 2nd बटालियन की A कंपनी में पदस्थ था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुँच गए हैं Raipur- पुलिस लाइन की बैरक के दूसरे माले से गिरकर हवलदार की मौत हो गई है। हवलदार विजय खलखो सीएएफ की दूसरी बटालियन की ए कंपनी में पदस्थ थे।हालांकि अभी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है । सुसाइड नोट न मिलने से मौत का रहस्य गहराते जा रहा है। हवलदार की मौत हादसा है या कोई आत्मघाती कदम, पुलिस इस दिशा में जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार गिरने के बाद तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की वजह सिर में गंभीर चोट आना बताया गया है।घटना की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ अधिकारी वहां पहुंच गए। स्वजनों से फिलहाल पूछताछ नहीं हो पाई है। घटना का कोई प्रत्यक्षदर्शी अब तक सामने नहीं आया है। प्रथम दृष्टिया पुलिस इसे दुर्घटना मानकर चल रही है। अधिकारियों का कहना है कि आगे जैसे तथ्य आएंगे, उसके अनुसार विवेचना की जाएगी।