राजनांदगांव 20 अक्टूबर 2022
अम्बागढ़ चौकी निवेश क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्रामों में नगरीय क्षेत्र की सीमा के अंदर व बाहर में नियमितिकरण प्रावधानों का क्रियान्वयन की जानकारी दी गई है। जिसके अंतर्गत अधिनियम व नियमों के प्रावधानों के अनुसार आवासीय एवं गैर आवासीय व भू-उपयोग परिवर्तन किए गए अनाधिकृत विकास के प्रकरणों का निराकरण किया जाना है। जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 जुलाई 2023 है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय नगर तथा ग्राम निवेश राजनांदगांव से प्राप्त की जा सकती है।