राजनांदगांव जिले के ग्राम माझीटोला में सहस्त्रबाहु जी की जयंती पर सत्यम ब्लड ग्रुप एवं सिन्हा समाज व समस्त ग्रामवासियों के तत्वाधान में 31 अक्टूबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।सत्यम ब्लड ग्रुप के संयोजक चित्रांगन साहू ने बताया कि राजनांदगांव जिले के विभिन्न ग्रामो में लगातार रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है और लोगों को रक्तदान करने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है।चित्रांगन साहू ने अधिक से अधिक लोगों को विशाल रक्तदान महादान शिविर में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।