मुख्यमंत्री से आशीर्वाद लेकर जताया आभार
राजनांदगांव, 01 नवंबर। राज्य सरकार द्वारा सिंधी अकादमी बोर्ड में सदस्य नियुक्त किए जाने पर अशोक पंजवानी और मुरलीधर पंजवानी ने राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार के साथ 31 अक्टूबर की शाम को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सौजन्य भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्री पंजवानी से कहा कि सरकार द्वारा आपको अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है, इसलिए छत्तीसगढ़ के लोगों की बेहतरी और पार्टी के लिए अच्छा काम करें, ताकि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी और हमारी सरकार का नाम रौशन हो। सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं, जिससे अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके।
इस अवसर पर श्री पंजवानी ने अपनी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल और विशेष रूप से जितेंद्र मुदलियार का आभार व्यक्त किया।
युवा आयोग के अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री का दर्जा पाने वाले जितेंन्द्र मुदलियार पूर्व विधायक भोलाराम साहू संजू रिजवानी सागर भाई साहब आदि उपस्थित थे.
