दुर्ग 14 नवम्बर 2022छत्तीसगढ़ शासन के अधिकारी/कर्मचारियों के लिए 02 फरवरी 2023 से 06 फरवरी 2023 तक विभागीय परीक्षा निर्धारित किया गया है। संभाग के आयुक्त द्वारा नियत स्थानों पर विभागीय परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिले से विभागीय परीक्षा में बैठने के लिए इच्छुक विभागीय अधिकारी/कर्मचारी 26 दिसम्बर तक संभागायुक्त कार्यालय में आवेदन प्रेषित कर सकते है।