छत्तीसगढ़धमतरी जिला

CG- तेज रफ्तार पिकअप की ठोकर से स्कूटी सवार दंपत्ति की मौके पर मौत

धमतरी 15 नवंबर 2022: जिले के नगर पंचायत आमदी में हाई स्कूल के पास तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी सवार दंपत्ति को ठोकर मार दी।इस सड़क हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।इधर घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए चक्का जाम कर दिया।

जानकारी के मुताबिक ग्राम सनौद निवासी दंपति अपनी स्कूटी से धमतरी आ रहे थे। उसी दौरान हाई स्कूल के पास सब्जी से भरी पिकअप चालक ने ठोकर मार दी जिससे दंपत्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुँचकर कुछ देर के लिए चक्का जाम कर दिया। अर्जुनी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत कराया और शव को रक्तदान व 108 एंबुलेंस जिला अस्पताल पहुंचाया। पिकअप को जप्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *