साहित्य प्रकोष्ठ की प्रथम बैठक में पहुंचे साहित्यकार
राजनांदगांव – जिला साहू संघ राजनांदगांव से संबद्ध साहित्य प्रकोष्ठ जिला ईकाई राजनांदगांव की प्रथम बैठक साहू सदन, बसंतपुर,राजनांदगांव में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिला साहू संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री भागवत साहू जी ने की . इस अवसर पर साहित्यकारों को संबोधित करते हुए श्री साहू ने कहा कि राजनांदगांव जिले में साहित्य प्रकोष्ठ का गठन किया गया है इसके माध्यम से हमारे साहू समाज के साहित्यकारों को सामने आने का अवसर प्राप्त होगा. इसके माध्यम से युवा प्रतिभाओं को भी अपनी काव्य कला एवं रचनाधर्मिता को सामने लाने हेतु मंच प्राप्त होगा . जिला साहू संघ इस हेतु उपयुक्त वातावरण प्रदान करेगा. विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जिला साहू संघ के महामंत्री
श्री नीलमणि साहू जी ने कहा कि साहित्यकार समाज के पथ प्रदर्शक होते हैं. साहित्यकारों को समाज से जुड़ कर अपनी उपयोगिता को द्विगुणित करने का प्रयास करना चाहिए. उन्होंने 18 नवंबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में साहित्य प्रकोष्ठ को अपनी सक्रियता दिखाने के लिए प्रेरित किया. इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जिला साहू संघ के सलाहकार नंदू राम साहू जी, न्याय प्रकोष्ठ के सदस्य चंद्रशेखर साहू जी
सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक गोविन्द साव जी और साहित्य प्रकोष्ठ के सचिव लखन लाल साहू लहर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए साहू समाज के विकास के चहुंमुखी विकास के लिए साहित्यकारों की भूमिका बहुत प्रासंगिक हो जाती है. इस अवसर पर जिला साहू संघ के उपाध्यक्ष महेश्वर प्रसाद साहू,किसान प्रकोष्ठ के संयोजक मदन साहू, अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के संयोजक मुकेश साहू, युवा प्रकोष्ठ के संयोजक डिगेश कुमार साहू, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के संयोजक भागवत साहू, यशवंत साहू,पत्रकार रूपेन्द्र कुमार साहू, साहित्य प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी कुलेश्वर दास साहू, सह सचिव फकीर प्रसाद साहू फक्कड़, संगठन सचिव मनीष साहू मन, रोशन लाल साहू, डोहर दास साहू सहित जिला साहू संघ के पदाधिकारीगण एवं विभिन्न प्रकोष्ठ के सदस्य उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन साहित्य प्रकोष्ठ के संयोजक ओमप्रकाश साहू अंकुर और आभार व्यक्त रोशन लाल साहू ने किया.