जशपुरनगर 05 दिसम्बर 2022कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 08 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत मनोरा विकासखण्ड के ग्राम सुरजुला, निवासी स्व. इलिजाबेद की आकाशीय बिजली गिरने से 07 सितम्बर 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति श्री भिन्सेंट खलखो हेतु 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार विकासखण्ड बगीचा के तहसील सन्ना के ग्राम चम्पा निवासी स्व. अनवर अंसारी के आग से जलने से 13 सितम्बर 2022 को आकस्मिक मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पुत्र हजरत अंसारी एवं पुत्री जन्नत अंसारी हेतु 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।