कोरबा जिलाछत्तीसगढ़

शिकार करने बिछाए करंट से प्रवासी मजदूर की मौत

कोरबा- जंगली जानवरों के शिकार के लिए लगाए गए करंट की चपेट में आ जाने से एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई है। बताया जाता है कि मजदूर अपने परिवार के साथ चोरी छुपे रात के अंधेरे में अपने गांव जा रहा था उसके परिवार के सभी लोग सुरक्षित है। वही कुछ दूरी पर एक जंगली सूवर मृत पड़ा मिला है।घटना करतला वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम झिका के कुररिटोला की है। रविवार की सुबह ग्रामीणों को यह जानकारी मिली कि गांव के बाहर एक व्यक्ति पेट के बल गिरा हुआ है और उसके पीठ में बैग भी लटका है। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। कुछ लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही  उरगा थाना से पुलिस बल घटनास्थल पहुँचा। बताया जाता है कि जंगली जानवरो के शिकार के लिए लगाए गए करंट से एक व्यक्ति व जंगली सुअर की मौत हो गई है। पुलिस की पूछताछ के दौरान यह जानकारी सामने आई कि मृतक पास के गांव का निवासी है। प्राम्भिक पूछताछ के दौरान पता चला कि गांव का एक परिवार कमाने खाने के लिए इलाहाबाद गया था। लॉकडाउन के कारण यह परिवार लंबे समय से इलाहाबाद में फंस गया था। शनिवार को परिवार  के पांच सदस्य कोरबा पहुँचे और देर रात अपने गांव में प्रवेश करने वाले थे। इसी दौरान गांव के बाहर मड़वारानी जंगल मे  इस परिवार का एक व्यक्ति करेंट की चपेट में आ गया। घटना से घबराये बाकी लोग उसे वही छोड़कर भाग गए। पुलिस मर्ग कायम कर घटना की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में शिकार करने वाले ग्रामीणों की धरपकड़ पुलिस ने शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक आरोपियों की गिरफ्तारी नही हो पाई है। इस घटना के बाद यह कहा जा सकता है कि जिले में जंगली जानवरो का शिकार बड़े पैमाने में किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर प्रवासी मजदूर चोरी छुपे अपने घर लौट रहे है इससे कोरोना के संक्रमण बढऩे का खतरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *