दरअसल घटना गुरुवार देर रात की है। जहां बिलासपुर के लिंक रोड स्थित यस बैंक के पास एक गली में रहने वाले प्रचार्य प्रदीप श्रीवास्तव अपने घर में टहल रहे थे उसी समय घर पर किसी का विवाद होने की आवाज आई जिस पर आसपास के लोग पहुंचे तो प्रचार्य खून से लथपथ पड़े हुए

बिलासपुर गोलीकांड मामला अभी सुलझा नही है की एक बार फिर शासकीय हाई स्कूल के प्राचार्य के घर घुसकर उसकी हत्या कर दी गई। हालांकि पुलिस हत्या के मामले मे युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।
दरअसल घटना गुरुवार देर रात की है। जहां बिलासपुर के लिंक रोड स्थित यस बैंक के पास एक गली में रहने वाले प्रचार्य प्रदीप श्रीवास्तव अपने घर में टहल रहे थे उसी समय घर पर किसी का विवाद होने की आवाज आई जिस पर आसपास के लोग पहुंचे तो प्रचार्य खून से लथपथ पड़े हुए थे। घटना की जानकारी आसपपास के लोगों ने पुलिस और उसके भाई को दी। बताया जा रहा है कि हमलावर युवक दीवार फांद कर वहां से भाग गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुटी है।
प्रिंसिपल गर्लफ्रेंड को करता था परेशान इसलिए उतारा मौत के घाट
मामले की जांच करते हुए पुलिस देर रात इस हत्या की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी उपेंद्र कौशिक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक प्रिंसिपल उसकी गर्लफ्रेंड को परेशान करता था. जिससे आक्रोशित होकर उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है. हत्या से पहले उसने प्लानिंग की थी और प्लानिंग के तहत आरोपी पूरी तैयारी से मृतक के घर पहुंचा था. जैसे ही मृतक घर का दरवाजा खोला उस पर आरोपी ने ताबड़तोड़ ब्लेड से वार कर दिया. जब मृतक जमीन पर गिर पड़ा. तो आरोपी ने उसे जिंदा समझकर बगल में रखे फूलों के गमला सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. उसके बाद से आरोपी वहां से फरार हो गया था. बहरहाल पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दिया है.