अपने दोस्तों के साथ ग्राम देवरी चिचोली पिकनिक मनाने गए बलौदा के दो छात्र मंगलवार की दोपहर नहाने के दौरान हसदेव नदी में बह गए। दोनों छात्रों को तैरना नहीं आता था। उन्होंने दोस्तों ने आसपास के लोगों को घटना की सूचना दी।
जांजगीर। अपने दोस्तों के साथ ग्राम देवरी चिचोली पिकनिक मनाने गए बलौदा के दो छात्र मंगलवार की दोपहर हसदेव नदी में नहाने के दौरान बह गए। दोनों छात्रों को तैरना नहीं आता था। उनके दोस्तों ने आसपास के लोगों को घटना की सूचना दी। इस पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। जानकारी मिलते ही पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा। इसके बाद दोनों छात्रों की तलाश शुरू की गई। देर शाम तक बचाव दल को छात्रों की कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी।जानकारी के अनुसार बलौदा निवासी दिव्यांश कटकवार(16) पिता दीपक कटकवार और प्रांजल देवांगन(17) पिता किशोर देवांगन मंगलवार को अपने दोस्तों के साथ बलौदा ब्लाक के ग्राम देवरी चिचोली में पिकनिक मनाने गए थे। दोपहर लगभग ढाई बजे वे अपने दोस्तों के साथ हसदेव नदी में नहाने के लिए उतर गए। दिव्यांश कटकवार और प्रांजल देवांगन को तैरना नहीं आता था। दोनों नहाने के दौरान नदी के तेज बहाव में फंस गए। छात्रों को बहते देख उनके दोस्तों ने आसपास के लोगों से मदद की गुहार लगाई।