गुरभेज सिंह माखीजा ने कहा जल्द से जल्द हस्ताक्षर करे राज्यपाल
राजनांदगांव। युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा एवं एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के निर्देशानुसार युवा कांग्रेस जिला शहर अध्यक्ष गुरभेज सिंह माखीजा एवं एनएसयूआई पूर्व प्रदेश सयुंक्त महासचिव राजा यादव के नेतृत्व में आज दिग्विजय कॉलेज चौक में छात्र-युवा अधिकार आग्रह केंद्र “पोस्टकार्ड अभियान”कार्यक्रम की शुरुवात किया गया |

जिला शहर अध्यक्ष गुरभेज सिंह माखीजा ने कहा की राज्यपाल महामहिम अनुसुइया उइके को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार द्वारा जो निर्धारित आरक्षण तय किया गया है उसके बिल को पारित करने के लिए आग्रह किया गया और भाजपा के द्वारा षड्यंत्र कर रोकने के लिए भाजपा के ऊपर विरोध जताया।

एनएसयूआई पूर्व प्रदेश महासचिव राजा यादव ने कहा कि भाजपा शुरू से ही छात्र एवं युवाओं के हक को छिने का प्रयास करती है और अब राज्यपाल को अपने इशारे से आरक्षण को रोकने का प्रयास कर रही है जिसका हम विरोध करते हैं और मांग करके कि छात्र एवं युवा के भविष्य को ध्यान मे रखते हुई तुरंत आरक्षण पर हस्ताक्षर करे।

इस कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव चेतन भानुशाली, मानव देशमुख, नितिन बत्रा, वीरेंदर चंद्राकर, राजिक सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष मुकेश निर्मलकर, एफज़ खान, जिला महासचिव दुर्गेश सिंह, निखिल सागर, सुनील कोठारी, नितेश अग्रवाल एवं एनएसयूआई जिला सचिव सागर यादव मिथलेश चंदेल, शुभम सोनवानी उपस्थित थे