राजनांदगांव। संस्कारधानी की प्रतिष्ठित सन सिटी सोसाइटी में हर वर्ष की भांति इस बार भी 25 दिसंबर से शीतकालीन खेल महोत्सव का आयोजन अध्यक्ष आनंद चोपड़ा, सचिव दिलीप गोलछा एवं कोषाध्यक्ष राजेश डागा के मार्गदर्शन संपन्न हुआ। जिनके संयोजक अतुल चोपड़ा व अशोक अग्रवाल थे..
इस आयोजन के तहत सर्वप्रथम 25 दिसंबर को स्लो साईकल रेस बालक, बालिका, पुरुष व महिला वर्ग हेतु हुई, इसी दिन सुबह 9 बजे से बच्चों, पुरुष व महिला वर्ग हेतु स्लो स्कूटर प्रतियोगिता, दोपहर 3 बजे से मिठाईयों की रानी सरप्राइज गेम में महिलाओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया व एक-एक स्वादिष्ट मिठाईयां बनाई तथा शाम 6 बजे से बैडमिंटन प्रतियोगिता, रात्रि 7 बजे से कैरम प्रतियोगिता भी शुरू हुई। इसी क्रम में 26 दिसंबर को दोपहर 3 बजे से महिलाओं के लिये हुला हूप रेस प्रतियोगिता तथा रात्रि 7 बजे से बॉलीबाल प्रतियोगिता शरू हुई।
इसी क्रम में 27 दिसंबर को दोपहर 3 बजे से मटकी फोड़ प्रतियोगिता हुई व इसी दिन शाम को 7.30 बजे सन सिटी का मुख्य आकर्षण छोटा गोला क्रिकेट प्रतियोगिता का बहुत ही भव्य शुभारंभ बिल्कुल विश्व कप की तरह हुई। जिसमें की कुल 8 टीमें ने भाग लिया इसका फाइनल मैच 30 दिसंबर को महावीर ग्रुप व श्री श्याम योद्धा के बीच खेला गया, जिसमें श्याम योद्धा ने विजय प्राप्त की व छोटा गोला क्रिकेट की चैंपियन बनी. दिनांक 28 से 30 दिसंबर तक सिर्फ महिलाओं हेतु विभिन्न प्रतियोगिता रखी गई थी, जिसमें बैक रेस व स्पून मार्बल, मटकी फोड़, पिक द शु, फिल द बकेट ऐसे अनेक गेम्स हुए जिसमें सभी महिलाओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया व अपनी बचपन की यादें ताज़ा की, 30 ता.को बागवानी प्रतियोगिता भी रखी गई थी,
वर्ष के अंतिम दिन 31 दिसंबर को खेल महोत्सव का सबसे खास दिन रहा। इस दिन शाम 6 बजे से भव्य आनंद मेले में स्वादिष्ट जायकेदार खाने के विभिन्न वस्तुओं के स्टॉल लगे तथा अनेक आकर्षक बच्चों के द्वारा गेम्स भी रखे गये थे। जिसके सभी ने भरपूर आनंद लिया व डीजे की धुन पर अंग्रेजी नववर्ष के आगाज़ का जश्न मनाया।
शीतकालीन खेल में सभी गेम्स के तथा छोटा गोला क्रिकेट प्रतियोगिता में जितने भी पुरस्कार वितरित किये गये। ये सभी महावीर ग्रुप के विनोद बोहरा के द्वारा प्रदान किये गये, महावीर ग्रुप का पूरा सहयोग सन सिटी के सभी कार्यक्रमों में हमेशा से रहता है।
सन सिटी की सभी महिलाओं ने पूरे खेल महोत्सव में सभी कार्यक्रम में पूरी कमान संभाली। समस्त कार्यक्रम में सन सिटी में कार्यरत पूरे स्टाफ ने अपना पूरा सहयोग दिया। अध्यक्ष आनंद चोपड़ा, सचिव दिलीप गोलछा व कोषाध्यक्ष राजेश डागा के नेतृत्व में एक सफल आयोजन संपन्न हुआ। उक्त जानकारी पीआरओ मनीष साहिता ने दी।