रायपुर, 12 जनवरी 2023स्वामी विवेकानंद की स्मृति को सहेजने के लिए डे भवन को चार करोड़ रुपए की लागत से विवेकानंद स्मारक के रूप विकसित किया जाएगाडे भवन में संचालित स्कूल के लिए पृथक से लगभग ढाई करोड़ की लागत से भवन निर्मित किया गया हैनरेंद्र को स्वामी विवेकानंद बनाने में रायपुर का बड़ा योगदान हैउन्होंने अपने जीवन की किशोरावस्था 12 वर्ष से 14 वर्ष का समय रायपुर में बिताया।स्वामी विवेकानंद की स्मृतियों को सहेजने रायपुर के एयर पोर्ट का नामकरण स्वामी विवेकानंद के नाम पर किया गया हैस्वामी विवेकानन्द जी के विचारों ने संपूर्ण समाज को एक नई दिशा दीउन्होंने देश-दुनिया को मानव जाति की सेवा का मार्ग दिखायास्वामी जी ने युवाओं को ‘उठो, जागो और तब तक नहीं रूको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाये‘ का संदेश दियाछत्तीसगढ़ में जो महापुरुष आए उन से सम्बंधित स्थलों को विकसित करने का प्रयास किया जा रहा हैस्वामी विवेकानन्द जी के विचारों ने संपूर्ण समाज को एक नई दिशा दीउन्होंने देश-दुनिया को मानव जाति की सेवा का मार्ग दिखायाछत्तीसगढ़ के लिए सम्मान और गर्व की बात है कि स्वामी विवेकानंद जी के बचपन का कुछ समय रायपुर में बीताराज्य सरकार रायपुर में बसी स्वामी जी की यादों को सहेजने और संवारने का प्रयास कर रही हैमुख्यमंत्री ने युवा दिवस के अवसर पर पुलिस सब इंस्पेक्टर पद की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए इसके माध्यम से 971 पदों पर भर्ती की जाएगीमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के नगर निगम गार्डन के समीप भूतनाथ डे चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित हरिनाथ एकेडेमी इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल के नए भवन का लोकार्पण कियायह स्कूल डे भवन में संचालित हो रहा था।स्कूल भवन का निर्माण ढाई करोड़ रुपए की लागत से किया गया है