हर-घर संविधान, घर-घर संविधान
राजनांदगांव . 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर बौध्द सेवा समिति एवं रमाआई महिला मंडल करुणा बुध्द विहार शांतिनगर के तत्वावधान में हर-घर संविधान, घर-घर संविधान के साथ चिखली- शांतिनगर के अतिरिक्त शहर के विभिन्न जगहों पर भारतीय संविधान की 5 सौ किताबें निःशुल्क बांटी गई। संविधान की किताबें वितरण करने का मुख्य उद्देश्य किताब के माध्यम से लोगों तक संविधान की विशेषताओं को पहुंचना एवं संविधान में दिए गए अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। लोग अपने – अपने घरों में अपने धर्म की किताबें तो रखते हैं और पढ़ते भी हैं किंतु जिस किताब में लोगों के जीवन का आधार छुपा है, जिस संविधान की किताब में सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक, राजनीतिक, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, स्वतंत्रता, समानता, बन्धुत्व एवं सभी के लिए समान न्याय सहित वोट देकर राजा चुनने एवं एक मजदूर को भी राजा मंत्री बनने का अधिकार प्राप्त है उस अधिकार को जानने के लिए लोग रुचि नहीं दिखाते इसलिए इस समिति के माध्यम से पूर्व में भी 26 नवम्बर 2022 संविधान दिवस पर संविधान सप्ताह अभियान के तहत गाँव-गाँव जाकर लोगों में जागरूकता लाने का प्रयास किया गया। उसके पश्चात 21 जनवरी 2023 को संविधान महासभा का भव्य आयोजन कर सभी जाति-धर्म के लोगों को आमंत्रित कर हजारों की उपस्थिति में संविधान की मुख्य धारा से लोगों को जोड़ने का प्रयास किया गया और 26 जनवरी 2023 गणतंत्र दिवस पर घर-घर जाकर संविधान की विशेषताओं उसके महत्व को पहुंचाने के साथ लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से भारतीय संविधान की 5 सौ किताबें वितरण की गई। संविधान की किताब पाकर लोगों में बहुत अधिक उत्साह नज़र आया एवं इस सराहनीय कार्य के लिए लोगों ने आयोजन समिति को धन्यवाद देते हुए इस कार्य को सर्वश्रेष्ठ कार्य बताया। इस आयोजन में मुख्य रूप से बौध्द सेवा समिति एवं रमाआई महिला मंडल के अध्यक्ष संदीप कोल्हाटकर, अनुपमा श्रीवास, संजय हुमने, पूनम कोल्हाटकर, सुनीता ईलमकार, पार्षद पूर्णिमा नागदेवे, राजकुमार ऊके, बसंत कोल्हाटकर, ललिता ऊके, लीला मेश्राम, यादवराव भीमटे, मुन्ना मेश्राम, रवि सुखदेवे, कुणाल बोरकर, छाया रुसे, सुषमा चोखान्द्रे, सोनिका वासनिक, रत्ना खोब्रागढ़े, शीतल फुले, सीमा भीमटे, कोमल फुले, पूजा भीमटे, अनिल अम्बादे, भारती तिरपुड़े एवं भारती सोनवानी सहित बड़ी संख्या में बाल धम्मसभा के बच्चे उपस्थित थे।