– लिखित चयन परीक्षा 12 मार्च को
राजनांदगांव । पंडित जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना अंतर्गत वर्ष 2023-24 में आदिम जाति अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों को कक्षा 6वीं में प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश के लिए लिखित चयन परीक्षा 12 मार्च 2023 को दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक परीक्षा केन्द्र एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पेण्ड्री राजनांदगांव में किया जाएगा। प्रवेश के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं आदिवासी विकास विभाग कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर अपने अध्ययनरत विद्यालय में 10 फरवरी 2023 तक जमा कर सकते हैं।