राजनांदगांव। मां महामाई मंदिर समिति द्वारा नर्मदेश्वर शिवलिंग एवं परिवार की स्थापना का भव्य कार्यक्रम रखा गया है। समिति के अध्यक्ष दाऊ महेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि अत्यंत हर्ष हो रहा है श्री महादेव की कृपा एवं महामाई मां के आशीर्वाद से प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का कार्यक्रम रखा गया है। महोत्सव के बारे में उन्होंने आगे बताया 3 फरवरी शुक्रवार प्रातः 10 बजे से वेदी स्थापना शोभायात्रा एवं जलाधिवास 4 फरवरी शनिवार को प्रातः 10 से वेदीपूजन, अनना धिवास, मूर्ति प्रतिष्ठा, शिव पार्वती विवाह एएवं शैय्या धिवास 5 फरवरी रविवार को प्रातः 10 बजे से वेदी पूजन, पिंडिका का पूजन, मूर्ति स्थापना एवं पूर्णाहुति कार्यक्रम रखा गया है। शाम 7 बजे से भंडारा एवं प्रसादी का भी आयोजन है। अतः आप सभी धर्म प्रेमी महानुभावों को उक्त पावन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सहयोग प्रदान करें एवं पुण्य लाभ अर्जित कर भगवान भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करें।