राजनांदगांव:- ग्राम डिलापहरी वार्ड नंबर ३ छोटे पारा कबीर मंच प्रागण मेें समस्त साहू समाज एवं ग्रामवासी के तत्वधान मेें त्रिदिवसीय कबीर सत्संग प्रवचन समारोह सम्मेलन ७ फरवरी से ९ फरवरी तक आयोजन किया जा रहा है । सद्गुरू कबीर साहेब एवं पंथ श्री हुजूर प्रकाशमूनि नाम साहेब की असीम अनुकंपा से मुख्य प्रवक्ता महंत श्री तुलसीदास साहेब, एवं कबीर सत्संग मंडली ग्राम – कोसमंदा (थानखम्हरिया) जिला – कबीरधाम होंगे ।
समय दोपहर १२ बजे से शाम ५ बजे तक संत समागाम व प्रवचन होगा। इस अवसर पर कार्यक्रम में अतिथि के रूप में प्रथम दिवस श्रीमति हेमा देशमुख महापौर, जितेन्द्र मुदलियार अध्यक्ष युवा आयोग, अगेश्वर देशमुख, संतोष पिल्ले, टोमिन लाअत्रे जनपद सदस्य, श्रीमति सुरेखा वर्मा (सरपंच)गोविद वर्मा पूर्व सरपंच, मानकी बाई साहू पंच, बिसरू राम साहू पंच, डोमन सिंह चंदेल, ग्रामीण जन उपस्थित रहेगें। समाज सेविका छबिाई साहू ने आस – पास के क्षेत्र के सत्संग प्रेमियों को आने का आमंत्रण किया है । यह जानकारी मिडिया प्रभारी मानिक लाल साहू ने दी ।