छत्तीसगढ़बस्तर जिला

जगदलपुर : युवा उम्र से नहीं जज़्बे से होता है- कलेक्टर रजत बंसल

  युवा शक्ति को प्रशासन से जोड़ने हेतु युवोदय अभियान

जगदलपुर- जिले के युवा शक्ति को प्रशासन के साथ जोडे रखने हेतु एक प्लेटफॉर्म देने के लिए युवोदय अभियान प्रारंभ कलेक्टर रजत बंसल के द्वारा किया जा रहा है। इस युवा शक्ति का उपयोग उनकी क्षमता, हुनर और उनकी रूचि के आधार पर प्रशासन से समन्वय कर जिले के विकास कार्यो में किया जाएगा। कलेक्टर बंसल ने कहा कि युवा उम्र से नहीं जज़्बे से होता है। उन्होने कहा कि  बस्तर के सेवा भावी और सक्रिय लोगों से हुई मुलाकात में अनुभव किए कि यहां के लोग हर सामाजिक मुद्दे के प्रति सक्रिय है जैसे वो जीवनदायनी इंद्रावती नदी को बचाने, दलपतसागर की रक्षा, बस्तर की सांस्कृतिक परम्पराओं का संरक्षण का मामला से सभी लोग बढ़ चढ़कर काम करते हैं। इसके अलावा हर क्षेत्र में कई सामाजिक इकाईयां और सक्रिय लोग के द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शासन से अपेक्षा रखी जा रही है,उनका सहयोग करें।     

   उन्होंने कहा कि बस्तर में सक्रिय  ग्रुपों मे से एक बंधन ग्रुप है जो जिला प्रशासन के साथ मिलकर कोरोना महामारी काल में कार्य किया, इस ग्रुप के कई युवा साथी फेक न्यूज़ नियंत्रण, किसी को जरूरी जानकारी देना जैसे कार्य किए। युवा साथी अपने हुनर का लाभ शासन के साथ मिलकर बस्तर के विकास के लिए हर क्षेत्र में देना चाहते हैं। मुख्यमंत्री भूपेष बघेल के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन बस्तर के विकास में कई प्रयास किया जा रहा है। इसमें युवा शक्ति, जोश एक सही दिशा देकर प्रशासन के साथ सामंजस्य बिठा कर उपयोग किया जा सकता है। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, इंद्रावती नदी तट में वृक्षारोपण अभियान आमचो इंद्रावती कठा लगाऊं बुटा या बस्तर को विश्व स्तर का आदिवासी संस्कृति राजधानी का दर्जा दिलाने का काम। इस युवा शक्ति को प्रशासन के साथ जोडे रखने हेतु एक प्लेटफॉर्म देने के लिए युवोदय अभियान प्रारंभ किया जा रहा है।  

  युवोदय अभियान का फार्म हल्बी और हिन्दी में प्रसारित किया गया है। जिसके माध्यम से ऐसे स्वं सेवी की क्षमताओं और उसकी किस क्षेत्र में रूचि का ब्यौरा लेने का प्रयास किया जा रहा है। इस जानकारी का उपयोग करते हुए आने वाले समय में अलग-अलग दल बनाकर लोगों को प्रशासन से जोड़कर बेहतर  कार्य करने के लिए प्रेरित करेंगे। इस युवोदय अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़े जिससे प्रशासन के साथ सभी प्रयासों में उनको जोड़ा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *