० विधायक छन्नी साहू के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं : अनिल मानिकपुरी
राजनांदगांव। हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा खुज्जी विधानसभा के ग्राम थुहाडबरी से शुरु होकर भर्रीटोला, दाऊटोला, डुमरघुचा, आटरा पहुंची। यात्रा में शामिल विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू ने ग्रामों में नागरिकों से सीधी मुलाकात कर उनका अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि-कांग्रेस आप से ही है। लोकतांत्रिक मूल्यों को धरातल पर जीवित रखने वाला यह संगठन आज देश को मजबूत करने प्रयासरत है।
कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा हर आखिरी ग्राम और व्यक्ति तक पहुंच रही है। विधायक छन्नी चंदू साहू इसमें पहले दिन से ही शामिल होकर जनसंपर्क में जुटी हैं, उनके साथ कांग्रेस पदाधिकारी-सदस्य, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण भी यात्रा में शामिल हो रहे हैं। अपनी सादगी के लिए जाने-जानी वाली विधायक छन्नी साहू की सीधी मुलाकात से नागरिकों में उत्साह है। वे अपनी विधायक से क्षेत्रीय विषयों पर चर्चा कर रहे हैं।
विधायक छन्नी साहू ने कहा कि, इस यात्रा का उद्देश्य सभी को एक सूत्र में पिरोना है। एक साथ जुड़कर ही कारवां बनता है जो देश, समाज में बड़ा परिवर्तन ला सकता है। हमें सत्य और न्याय का साथ देना है। उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने अपनी शुरुआत ही अन्नदातओं को न्याय देने से की। 4 सालों से किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिल रहा है। देश में छत्तीसगढ़ में जारी इस योजना की चर्चा होती है। हमने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नया आयाम दिया है, जबकि 15 सालों के भाजपा कार्यकाल में सिर्फ शोषण किया जाता रहा।
उन्होंने कहा कि, आज विपक्ष को डराने, सताने मोदी सरकार ईडी, आईटी जैसी केंद्र की संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। अपने अरबपति मित्रों के सहारे मीडिया संस्थानों के खरीदकर आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। ऐसे दौर में कांग्रेस जन-जन तक पहुंचकर असलियत सामने जा रही है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस की पहचान उसके विकासपरक कार्य और नीतियां हैं, जिससे भाजपा डरती है और तरह तरह के प्रपंच और षड़यंत्र रचती है।
अंबागढ़ चौकी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने कहा कि, नरुवा-गरवा, घुरवा-बाड़ी योजना छत्तीसगढ़ के विकास के असल 4 सूत्र हैं। नरुवा के सहारे जलाशयों, नदियों का पानी खेतों तक पहुंचाने की कोशिश हो रही है। इससे अन्नदाता और खुशहाल होंगे। गोधन के सम्मान और गोपालकों के लिए सरकार ने गौठान और गोधन न्याय योजना शुरु की जो कि देश में मिसाल है। उन्होंने कहा कि, विधायक छन्नी साहू के नेतृत्व में इन योजनाअें के तहत विधानसभा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं।
इस यात्रा में जनपद पंचायत अध्यक्ष कुमारी बाई जुरेशिया, सेक्टर प्रभारी भैय्या राम यदु, ब्लाक कांग्रेस छुरिया उपाध्यक्ष जयपाल यादव, सेक्टर प्रभारी बसंत मंडावी, मंडी उपाध्यक्ष उदय राम साहू, ब्लाक महामंत्री बेनी राम, उदय प्रकाश यादव, जनपद सदस्य शेश्वरी धु्रव, वरिष्ठ कांग्रेसी सलीम खान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुंती कुंजाम, किसान कांग्रेस अध्यक्ष देवनारायण नेताम, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दिलीप जुरेशिया, कार्यकर्ता जगन साहू के साथ-साथ अन्य कार्यकर्ता व ग्रामीण जन उपस्थित रहें।