मध्य प्रदेश

इंदौर में बैंक ऑफ न्यूयॉर्क की वाइस प्रेसिडेंट ने की सुसाइड

इंदौर

इंदौर में बैंक ऑफ न्यूयॉर्क की असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट ने फांसी लगा ली। वह पुणे में पदस्थ थीं। वो लसूड़िया थाना क्षेत्र में शालीमार टाउनशिप में लिव इन में रह रही थीं। जानकारी के अनुसार महिला का दो दिन पहले लिव इन पार्टनर से विवाद हुआ था। लिव इन पार्टनर के अनुसार दोनों में अकसर विवाद होता रहता था। पुणे जाने की बात को लेकर भी दोनों में विवाद हुआ था।

थाना प्रभारी इंद्रमणि पटेल ने बताया कि बुधवार देर रात शगुन सचदेवा (35) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शगुन मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली थीं। वह इंदौर के अक्षय भाटिया (32 वर्ष) के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थीं। दो दिन पूर्व शगुन और अक्षय के बीच पुणे चलने की बात पर विवाद हुआ था। दोनों के बीच इसी बात पर बुधवार रात भी कहासुनी हुई। इससे नाराज होकर अक्षय घर से बाहर चला गया था। वह बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात 2 बजे लौटा तो शगुन ने दरवाजा नहीं खोला। काफी देर हो जाने पर अक्षत ने गार्ड को बुलाकर गेट तुड़वाया। तब अंदर शगुन का शव फंदे पर लटक रहा था। अक्षत ने तत्काल लसूड़िया पुलिस को सूचना दी।

महिला के पिता बोले- दोनों में अकसर विवाद होता था
घटना के बाद पुलिस ने दिल्ली में रहने वाले शगुन के रिटायर्ड आर्मी अधिकारी पिता को फोन लगाकर घटना की जानकारी दी। इस पर शगुन के पिता ने कहा कि अक्षत और शगुन हमेशा लड़ाई करते रहते थे। उन्होंने दोनों को कई बार समझाने की कोशिश भी की, लेकिन बाद में शगुन के पिता ने इस बारे में दोनों से बोलना छोड़ दिया था।

बिजनेस सेटल करना चाहता था
पुलिस को दिए बयानों में अक्षय ने बताया कि वह वर्तमान में कोई कार्य नहीं करता है, लेकिन लंबे समय से खुद का बिजनेस सेटल करने के लिए प्रयासरत है। वहीं शगुन उसे पुणे ले जाना चाहती थी। जिस बात से वह नाराज था। उसका कहना था कि वह अपने माता-पिता को छोड़कर कहीं नहीं जाएगा। इस बात को लेकर कई बार विवाद की स्थिति बनती थी।

2019 से लिव इन में रह रहे थे
अक्षय के पिता गुड़गांव की बैंक में थे। वहीं अक्षय की शगुन से पहचान हुई। चूंकि दोनों तलाकशुदा थे और दोनों को बच्चे नहीं थे इसलिए दोस्ती बढ़ गई। इसके बाद 2019 से वे लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। चूंकि महिला बैंक ऑफ न्यूयॉर्क की पुणे ब्रांच में थी, इस वजह से वह इंदौर आती-जाती रहती थी। शगुन 1 मार्च को पुणे जाकर जॉइन करन वाली थी। इसलिए उसने अक्षय से 5 हजार रुपए मांगे थे। अक्षय ने नहीं दिये तो दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *