छत्तीसगढ़बस्तर जिला

जगदलपुर : 7 वीं आर्थिक गणना के मिसिंग सर्वे की जानकारी देने जनपद पंचायतों निर्देश

जगदलपुर- जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय द्वारा सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों को 7वीं आर्थिक गणना 2019 के मिसिंग सर्वे के संबंध में जानकारी देने कहा गया। जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गणना का क्षेत्र कार्य कॉमन सर्विस सेंटर जगदलपुर के द्वारा पंजीकृत प्रगणकों और सुपरवाईजरों द्वारा मोबाइल एप के माध्यम से गणना कार्य किया गया है। आर्थिक गणना 2019 अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के आवासीय, व्यावसायिक और अन्य प्रतिष्ठानों का सर्वे कार्य संबंधित प्रगणक और सुपरवाईजर द्वारा किया गया है। कॉमन सर्विस सेंटर जगदलपुर द्वारा दी गई सूचना अनुसार डाटा मिसिंग-सर्वे कार्य के न होने के कारण आपके जनपद पंचायत क्षेत्र के संलग्न सूची अनुसार ग्राम पंचायतों के ग्रामों का पुनः सर्वे कार्य प्रगणकों के द्वारा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *