क्राइमछत्तीसगढ़

कोरोना का डर दिखाकर 7 साल की बच्ची से गैंगरेप, इंजेक्शन लगवाने के बहाने ले गए दो किशोर

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में दो किशोरों ने 7 साल की बच्ची से गैंगरेप किया। दोनों किशोर कोरोनावायरस का डर दिखाकर बच्ची को अपने साथ इंजेक्शन लगवाने का झांसा देकर ले गए। बच्ची जब काफी देर तक नहीं मिली, तब घटना का पता चला। इसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में एक किशोर को पकड़ लिया है। जबकि दूसरा फरार है। घटना मरवाही थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, मरवाही क्षेत्र में 7 साल की एक बच्ची गुरुवार को घर के बाहर ही अपने छोटे भाई के साथ खेल रही थी। इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाले दो किशोर पहुंचे और बच्ची को कोराेनावायरस का डर बताया। इसके बाद दोनों उसे कोराेना से बचाने के लिए इंजेक्शन लगवाने का झांसा देकर अपने साथ ले गए। एक किशोर के घर में कोई नहीं था। वहां ले जाकर दोनों ने बच्ची से दुष्कर्म किया। वहीं जब काफी देर तक बच्ची नहीं दिखी तो घर वालों ने छोटे भाई से पूछा। इस पर उसने मोहल्ले के लड़काें के साथ जाने की जानकारी दी। इसके बाद परिजन बच्ची को तलाश करने निकले और उसे घर लेकर आए। वहां बच्ची ने परिजनों को सारी बात बताई। परिजनों ने थाने में दोनों किशोरों के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो में मामला दर्ज कराया है। बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है। वहीं दूसरे किशोर की पुलिस तलाश कर रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *