मध्यप्रदेश के रीवा में एक बार तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां भक्तों से भरी हुई बस हादसे का शिकार हो गई। जिसमें कुल 49 श्रद्धालु सवार थे। घटना में 12 लोग घायल हुए है जबकि 2 लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं। फिलहाल, सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बस यूपी के बनारस से कर्नाटक के बेंगलुरु लौट रही थी लेकिन भाग्य को कुछ और ही मंजूर था। चालक की एक भूल से इतना बड़ा हादसा हो गया। हादसे के बाद फौरन राहगिरों ने पुलिस और एंबुलेंस को इसकी सूचना दी। वहीं, मौके पर पहुंचे कलेक्टर मनोज पुष्प और एसपी नवनीत भसीन ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को एसजीएमएच में एडमिट कराया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज जारी है। घटना के बाद से ही इलाके में मातम पसरा हुआ है। हादसे के कारण सड़क परिवहन में भी बाधा उत्पन्न हुई। फिलहाल, किसी प्रकार की कोई जनहानि की खबर सामने नहीं आई है।