राजनंदगांव,2 मार्च । पूर्वोत्तर के तीनों राज्यों में भाजपा की शानदार विजय पर खुशी प्रकट करते हुए भाजपा वरिष्ट नेता खूबचंद पारख ने हर्षोल्लास मनाते हुए कहा कि निश्चित रूप से पूर्वोत्तर के तीनों राज्यों में आदिवासी क्षेत्र में भाजपा को बहुमत मिला है। जहां एक ओर 2 राज्यों में भाजपा ने स्पष्ट बहुमत हासिल करने के करीब है, और मेघालय में गठबंधन साथियों के साथ भाजपा सरकार बना सकती है, इस तरह से तीनों राज्यों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन से यह स्पष्ट हो गया कि अब देश में कांग्रेस सिमटते जा रही है। श्री खूबचंद पारख ने कहा कि केंद्र में बैठी मोदी सरकार ने भारत के स्वाभिमान को विश्व जगत में आगे बढ़ाया है और करोना काल के बाद जब पूरा विश्व संकट में था तब भारत पूरे विश्व की मदद कर रहा था। आज पूरा विश्व यूक्रेन और रूस में शांति स्थापित करने के लिए भारत की ओर टकटकी नजर से देख रहा है। और जी-20 देशों के माध्यम से मोदी जी विश्व की समस्याओं को लेकर आगे बढ़ रहे हैं, निश्चित रूप से भारत का स्वाभिमान भाजपा सरकार ने बढ़ाया है और देशवासी भी इस गौरव को महसूस कर रहे हैं, इसलिए पूर्वोत्तर के तीनों राज्यों में मतदाताओं ने भाजपा को खुले दिल से आशीर्वाद प्रदान किया है.
रमन सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे खूबचंद पारख की आज वैवाहिक वर्षगांठ भी थी और लोगों का उनके घर में बधाई देने के लिए तांता लगा था, शुभचिंतकों की बधाइयों के बीच में श्री पारख जी लगातार टीवी पर नजर जमाए हुए थे,और आ रहे निर्णय से प्रसन्नचित्त भी थे । इन क्षणों में श्री पारख ने कहा कि इस वर्ष के अंत नवंबर में होने वाले हिंदी भाषी राज्यों के चुनाव में भी कांग्रेस की दुर्गति होगी, क्योंकि अब लोग समझ रहे हैं कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस टूल किट के माध्यम से देश को कमजोर करने में लगी हुई है, इसलिए आने वाले समय में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होना तय है। श्री पारख ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी डॉ रमन सिंह ने 15 वर्षों में छत्तीसगढ़ को विकास की ऐतिहासिक ऊंचाइयां प्रदान की, जितना विकास 50 वर्षों में कांग्रेस ने नहीं किया उतना विकास भाजपा ने डॉ रमन सिंह के नेतृत्व में किया.।
पिछली बार भूपेश ने 36 खोखले वायदे करके छत्तीसगढ़ में धोखे से सरकार बनाई,परंतु अब लोग समझ रहे हैं कि कांग्रेस की कथनी करनी में कितना बड़ा अंतर है। रमन सिंह को गलत ठहराने वाले कांग्रेसी अपने गिरेबान में झांके और अब तो हाईकोर्ट ने भी डॉ रमन सिंह को क्लीन चिट दे दी है, और आय से अधिक मामले में कांग्रेस की लगी याचिका को राजनीतिक रूप बताते हुए उसे खारिज कर दिया है।
श्री खूबचंद पारख ने कहा की यह स्पष्ट संकेत है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की जनता भी राष्ट्रवाद के साथ जाएगी और देशद्रोहियों को कड़ा सबक सिखाएगी।