क्राइमप्रदेश

कुत्तों ने दो सगे भाइयों को नोच-नोचकर मार डाला

दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां 5 से 6 जंगली कुत्तों ने दो सगे भाइयों को नोच -नोच कर मार डाला। बड़े भाई को 2 दिन पहले नोचा था जबकि छोटे भाई को कुत्तों ने नोच- नोच कर रविवार को मार डाला। 


बड़े भाई की उम्र 7 वर्ष ओर छोटे भाई की उम्र 5 वर्ष है। तीन भाइयों में दोनों सबसे छोटे भाई थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। हालांकि बड़े भाई के शव का पोस्टमार्टम हो चुका है। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने बताया कि बच्चे के शरीर पर कुत्तों के काटने के बहुत सारे निशान पाए गए हैं। शरीर के कई  अंग करीब करीब अलग हो गए थे।

https://cdn.vuukle.com/widgets/emotes.html?version=3.11.6

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *