पश्चिम बंगाल में हिंसा की घटनाओं के बीच केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात करने की मांग उठी है। हुगली जिले की पुरसुराह विधानसभा सीट से भाजपा विधायक बिमान घोष ने प्रदेश के राज्यपाल और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखे हैं। इन पत्रों में भाजपा विधायक ने बंगाल में जारी हिंसा के मामले में हस्तक्षेप करने और प्रदेश में केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात करने की मांग की है।
पत्र में कही ये बातेंराज्यपाल सीवी आनंद बोस और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में भाजपा विधायक ने हुगली में रामनवमी की शोभा यात्रा पर सुनियोजित तरीके से हमला करने का आरोप लगाया है। भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने शोभा यात्रा पर पथराव किया और तलवारों और बमों से हमला किया। आरोप है कि पुलिस इस दौरान मूकदर्शक बनी रही और पुलिस की मौजूदगी में शोभा यात्रा में शामिल लोगों को पीटा गया। भाजपा विधायक ने ये भी दावा किया कि हिंसा से प्रभावित लोग पलायन को मजबूर हो रहे हैं क्योंकि उन्हें अपनी जान को खतरा महसूस हो रहा है। भाजपा विधायक ने जल्द से जल्द हिंसा प्रभावित इलाकों में केंद्रीय बलों की तैनाती करने की मांग की है। ये भी पढ़ें- West Bengal: हावड़ा के बाद अब हुगली में हिंसा और आगजनी, इंटरनेट सेवा बंद; भाजपा-TMC ने एक-दूसरे को घेराहुगली में हिंसाबता दें कि पश्चिम बंगाल के हावड़ा में रामनवमी के दौरान हिंसा हुई थी। रविवार को इस हिंसा ने बंगाल के हुगली जिले को भी अपनी चपेट में ले लिया। हुगली में रविवार को दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई। हुगली के रिशरा इलाके में शोभायात्रा के दौरान जमकर पत्थरबाजी और आगजनी हुई। पुलिस को हिंसक भीड़ को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। हिंसा के दौरान हुए पथराव में भाजपा विधायक बिमान घोष भी घायल हो गए थे। पथराव में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।Related Articles

Rajnandgaon: पानी बचाने नगर निगम की कार्यवाही, वार्ड नं. 5 चिखली में अनावश्यक बहते 8 नल कनेक्शन काटे
March 13, 2026

CG : अपर कलेक्टर लकरा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
October 3, 2025

राजनांदगांव : रायपुर मेट्रो ट्रेन की मांग पर सांसद को सौंपा गया मांग पत्र : संतोष पांडे…
October 3, 2025

रायपुर में विजयादशमी पर बोले मुख्यमंत्री साय: यह पर्व सत्य और न्याय की विजय का प्रतीक
October 3, 2025
Check Also
Close

