क्राइमछत्तीसगढ़मुंगेली जिला

चाकू और नुकीली रॉड से युवक की हत्या, खून से सनी शर्ट पहनकर थाने पहुंचा आरोपी

मुंगेली. जिले के हरनाचाका गांव में बीती रात एक युवक की हत्या कर दी गई। मंगलवार की सुबह इस मामले का खुलासा तब हुआ जब हत्यारा खुद थाने पहुंच गया। उसने पुलिस को घटना के बारे में बताया और सरेंडर कर दिया। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो एक युवक के पीठ, पेट गर्दन को काटकर मार दिया गया था। खून से लथपथ लाश पलंग से किनारे पर पड़ी थी। पुलिस को अंदेशा है कि मुख्य आरोपी के अलावा और भी लोग इस हत्या में शामिल रहे होंगे। 

लालपुर थाने से मिली जानकारी के मुताबिक इस वारदात में 40 साल के कैलाश सिंह की हत्या महेतरू सिंह ने की। कैलाश का मेहतरू के भाई से 2018 में विवाद हुआ था। कैलाश से उस पर गंडासे हमला कर दिया था। इस वजह से उसे 10 साल की सजा हो गई थी। जेलों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने के लिए जुर्माने पर उसे छोड़ा गया था। कैलाश सिंह सामुदायिक भवन में रह रहा था। आरोपी ने यहां आकर 2018 की  घटना का बदला लेने के लिए कैलाश की हत्या कर दी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *