क्राइममध्य प्रदेश

पिता ने किया दिव्यांग बेटी से दुष्कर्म

पुलिस लड़की और उसके पिता को थाने ले आई। पुलिस की पूछताछ में लड़की ने बताया कि पिछले तीन महीने से लगातार पिता उसके साथ गलत काम कर रहा है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता है। पुलिस ने पिता के खिलाफ बलात्कार और पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है।

भोपाल। कमला नगर थाना इलाके के नेहरू नगर में शुक्रवार रात करीब 11 बजे एक मंदबुद्धि किशोरी घर में चीख रही थी। अनहोनी की आशंका के चलते पडोसी ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सुचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, तो पता चला कि किशोरी के साथ उसका पिता दुष्कर्म कर रहा था। उसके चंगुल से छूटने के लिए किशोरी चीख रही थी। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि वह तीन माह से बेटी के साथ ज्यादती कर रहा था। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।कमला नगर थाना प्रभारी अनिल वाजपेई ने बताया कि नेहरू नगर का रहने वाला 50 वर्षीय आदमी मजदूरी करता है। पिछले 15 साल से अपनी पत्नी से अलग रह रहा है। उसके साथ एक नाबालिग दिव्यांग बेटी और एक छोटा बेटा रहता है। बेटी 15 से 20 प्रतिशत मंदबुद्धि है। शुक्रवार को रात 11 बजे के करीब लड़की घर में चीख चिल्ला रही थी। लड़की की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को लड़की बदहवास हालात मिली।इस पर पुलिस लड़की और उसके पिता को थाने ले आई। पुलिस की पूछताछ में लड़की ने बताया कि पिछले तीन महीने से लगातार पिता उसके साथ गलत काम कर रहा है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता है। पुलिस ने पिता के खिलाफ बलात्कार और पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है। लड़की की मां से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनके बारे में कुछ पता नहीं चल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *